UP: पति सोते वक्त करता था घिनौनी हरकत, नशे की गोलियां खिलाकर… पत्नी चुपके से थाने पहुंची और सुनाई अपनी कहानी।

पीड़िता ने थाने जाकर पति की हैवानियत की कहानी सुनाई। उसने बताया कि पति नशे की गोलियां खिलाकर अप्राकृतिक संबंध बनाता था और उसके साथ मारपीट भी करता था।

सार:

पीड़िता ने थाने जाकर पति की हैवानियत की कहानी सुनाई। उसने बताया कि पति नशे की गोलियां खिलाकर अप्राकृतिक संबंध बनाता था और उसके साथ मारपीट भी करता था।

विस्तार:

आगरा के महिला थाने में एक महिला ने पति की हरकतों और ससुराल वालों द्वारा की गई मारपीट के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पति उसे नशीली गोलियां खिलाकर हाथ-पैर बांधकर शारीरिक शोषण करता है और विरोध करने पर उसे मारता-पीटता है।

शादी 2019 में हुई थी

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी नवंबर 2019 में राजस्थान के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले उसे मारपीट करते रहे। परेशान होकर वह कई बार मायके भी गई, लेकिन हर बार उसे पति के पास वापस भेज दिया गया। जब उसने पति के साथ रहने से मना किया, तो उसे उत्पीड़ित किया गया। पति का कहना था, “मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा।”

कमरे में बंद कर की गई पिटाई

पीड़ित पत्नी ने आरोप लगाया कि 14 फरवरी को पति और ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंद कर लाठी, डंडे और लोहे की सरिया से पिटाई की। वह चीखती रही, लेकिन ससुराल वालों पर कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद उसे फिर से कमरे में बंद कर दिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *